काजू
😋सभी इस कुरकुरे nuts को पसंद करते है जो कुछ समय चबाने पर इसका स्वाद मलाईदार हो जाता है।
🌼 काजू न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ वाले पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
😃 यह सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के उपयोग के लिए सुरक्षित होते है।🧒👨🦱🧓
ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
👌 काजू स्वाद में मीठा, पचने में भारी, गर्म और प्रकृति में क्षारीय होता है। यह वात और पित्त को संतुलित करता है तथा कफ को बढ़ाता है।
काजू के लाभ 🌴
🌞काजू का सेवन अगर सही मात्रा में किया जाए तो इससे निम्न स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं 👇
🌷इसमें विटामिन B, C, E और खनिज जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस हैं।
🌱इसके भारीपन के कारण यह परिपूर्णता की भावना देता है और इससे भूख पर अंकुश लगता है। यह वजन घटाने में मदद करता है।
🌱यह शरीर की प्रतिरक्षा (Immunity), सहनशक्ति (Stamina) और शक्ति (Strength) में सुधार करता है।
🌱इसमें असंतृप्त वसा अम्ल (Unsaturated Fatty Acids) होते हैं, जो हृदय के लिए अच्छे होते है। अगर इसको उचित मात्रा में लिया जाए तो यह LDL और रक्तचाप को कम करता है।
🌱 यह वजन बढ़ने से रोकता है क्योंकि इसमें कम संतृप्त वसा (Saturated Fat) और उच्च फाइबर होता है। यह मीठा खाने की इच्छा को संतुष्ट करता है।
🌱 इसमें तेल और फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह मल के उचित उन्मूलन (Elimination) को बढ़ावा देता है।
🌱यह शरीर की नसों पर सुखदायक प्रभाव डालता है। तनाव और चिंता से छुटकारा दिलाता है।
🌱शरीर की मांसपेशियों को आराम दें।
🌱 हड्डियों के लिए अच्छा है।
🌱मुंह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है।
🌱पित्ताशय (Gallbladder) में पथरी होने से रोकता है।
🌱 गर्भावस्था के दौरान इसका उपयोग लाभकारी होता है।
🌱यह बालों के लिए अच्छा है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों के रंग को भी संरक्षित करता है।
🌱त्वचा के लिए अच्छा होता है।
🌱अच्छी नींद देता है अर्थात नींद में सुधार करता है।
🌱मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति भी इसका सेवन कर सकता है।
🌺 सावधानी
👉अगर किसी को nuts से एलर्जी है तो उसे काजू से परहेज करना चाहिए।
इसका सेवन कैसे करें? 🤔
इसका उपयोग सीधे या इसको भुन कर किया जा सकता है। किसी भी खाने की चीज (Dish) में इसके टुकड़े या पेस्ट को जोड़ा जा सकता है। पचने में भारी होने के कारण इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।😊
🌻काजू के कुछ उपयोग
👉इसका उपयोग वजन बढ़ाने, सहनशक्ति बढ़ाने , नींद में सुधार और अच्छे पाचन के लिए किया जाता है। इसके लिए रोजाना 2-3 काजू, 5-6 किशमिश और 4 बादाम नियमित रूप से खानी चाहिए।
👉दूध के साथ प्रतिदिन 5-6 काजू का सेवन करने से शरीर की ताकत बढ़ती हैं।
👉बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के लिए घी में 3-4 काजू भूनकर फिर इसका चूर्ण बनाकर शहद या दूध के साथ दिया जा सकता है।