स्वर्ण सिद्ध जल आसानी से घर में बनाए और सेहत पाएं।

🌺स्वर्ण सिद्ध जल,

🌷 पानी उन तत्वों में से एक है जिनसे शरीर बना है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि इसको सही रूप से उपयोग करने पर यह दवा के रूप में भी काम करता है।🙂
🌷पानी के स्रोत, इसके भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बर्तन और पानी पीने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला बर्तन, तीनों पानी के गुणों को प्रभावित करते है। इतना ही नहीं पानी अपने आसपास की ऊर्जा को भी अवशोषित करता है यही कारण है कि ज्यादातर भारतीय घरों में पानी के भंडारण (संग्रहण) के लिए अलग से जगह (परिंडा या पनियार) हुआ करती थी, जिसे बहुत शुद्ध और आध्यात्मिक माना जाता था।🙏

🌷अलग अलग धातु अगर अलग तरह से इसमें रखे पानी पर प्रभाव डालती है। सभी धातुओं में से पानी संग्रहित करने और पीने के लिए सोना सबसे उत्तम धातु है, प्राचीन समय में राजा भी सोने के बर्तन में रखा पानी पीते थे। ☀️

🌷आज के समय में सोने के बर्तन में रखे पानी के बराबर सभी लाभों को आसानी से सोने से चार्ज किए पानी (स्वर्ण सिद्ध जल) के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।😀

🌻स्वर्ण सिद्ध जल के फायदे या लाभ🌼

👉यह पचने में आसान होता है और सामान्य पानी की तुलना ने पचने में काम समय लेता है।
👉यह शरीर की प्रतिरक्षात्मक क्षमता और शरीर में शक्ति को बढ़ाता है।
👉 खून को साफ करता है।
👉त्वचा की रंगत और चमक को बढ़ाता है।
👉 यह तंत्रिका तंत्र (Nervous System) के लिए अच्छा है।
👉 तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) को शांत रखता है।
👉शरीर के सभी धातुओं का पोषण करता है।
👉सहनशक्ति (Stamina) को बढ़ाता है।
👉दिल के लिए अच्छा होता है।
👉मूत्र और प्रजनन प्रणाली (Urinary and Reproductive systems) के लिए भी लाभदायक है।
👉प्रजनन क्षमता में भी सुधार करता है।
👉गर्भावस्था, बच्चों और बूढ़े लोगों सभी के उपयोग करने के लिए सुरक्षित होता है।

😊 स्वर्ण सिद्ध जल की प्रक्रिया क्या है ?
🌷 बनाने में काम आने वाली आवश्यक वस्तुएं – पानी, पानी को उबालने के लिए बर्तन और शुद्ध सोने का सिक्का या तार या छोटा आभूषण जैसे अंगूठी। सोना शुद्ध 24 कैरेट होना चाहिए। यदि आप आभूषण का उपयोग कर रहे हैं तो यह सादा होना चाहिए जैसे अगर अंगूठी का उपयोग कर रहे है तो यह सिर्फ सोने की बनी होनी चाहिए इसमें डायमंड (अन्य धातु या पत्थर) लगा नहीं होना चाहिए।

🌷एक दिन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी लें। उदाहरण के लिए चार लोगों के परिवार के लिए एक बर्तन में 10 लीटर ले और उसमें सोने का सिक्का डालकर इस पानी को 10-15 मिनट तक उबालें और इसके ठंडा होने पर इसे पीने के लिए उपयोग करे।

नोट– 1.इसको प्रतिदिन तैयार करके इस्तेमाल करना चाहिए।
2.लंबे समय तक इस्तेमाल पर भी उपयोग में लिए सोने का वजन कम नहीं होता है।

Published by Dr. Amrita Sharma

I am an ayurvedic practitioner with experience of more than a decade, I have worked with best ayurvedic companies and now with the purpose of reaching out people to make them aware about ayurveda which is not just a system of treatment but a way of living to remain healthy

Leave a Reply

%d