सैंधा नमक आयुर्वेद के अनुसार नित्य भोजन में लेना चाहिये।

🌻सैंधव लवण या सेंधा नमक आयुर्वेदमें बताए गए  5 प्रकार के नमक में से एक है।

🌼पांचो प्रकार के लवणों में   यह सबसे उत्तम है क्योंकि यह तीनों दोष वात पित्त और कफ को शांत करता है जो अन्य प्रकार के नमक नही करते  है।

🌼यह उन कुछ पदार्थों में से है जिन्हें आयुर्वेद दैनिक उपयोग करने का सुझाव देता है।

🌼यह स्वाद में नमकीन होने के साथ  थोड़ा मीठा भी होता है।

🌼यह शक्ति में ठंडा होता है आमतौर पर नमक तासीर में गर्म होते है इसलिए यह नियमित नमक से अलग होता है। 

🌼पचने में हल्का होता है  और भोजन को भी पचाने में हल्का कर देता है।

🌼नमक आमतौर पर पित्त को बढ़ाता है लेकिन सेंधा नमक पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है। ️

🌼यह भोजन में स्वाद बढ़ाता है, पाचन शक्ति को बढ़ाता है, भूख में सुधार करता है, कब्ज और सूजन से राहत देता है।

🌼यह मीठा खाने की इच्छा को नियंत्रित करता है।

🌼यह खनिजों से भरपूर होता है और हां इसमें आयोडीन भी कम मात्रा में होता है।

🌼यह अन्य नमक की तरह जलन  नहीं करता   है  बल्कि पेट मे होने वाली जलन  को शांत करता है।

🌼यह छाती की जकड़न से राहत देता है, कफ को पिघलता  है और बाहर निकालता है ।इसे  तिल के  तेल में मिला कर  छाती और पीठ पर नहाने से पहले लगाएं।

🌼यह साइनसाइटिस में उपयोगी है।

🌼यह आंखों के लिए अच्छा होता है।

🌼यह दिल के लिए अच्छा है। ❤️

🌼अत्यधिक हिचकी में  पानी में सेंधा नमक मिलाकर घूंट घूंट पीने से लाभ होता है।

🌼यह मन और शरीर को आराम देता है।

🌼यह एनीमिया में उपयोगी है।

🌼यह हड्डी को मजबूत करता है।

🌼यह अत्यधिक जमा चर्बी को हटाता है।

🌼यह दांतों को सफेद करने का काम करता है।

🌼पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पीने से मांसपेशियों की ऐंठन में जल्दी आराम मिलता है।

🌼गुनगुने पानी में सेंधा नमक के गरारे करने से गले का दर्द, गले की सूजन, सूखी खांसी, टांसिलाइटिस में आराम मिलता है और सांसों की दुर्गंध दूर होती है।

🌼यह जोड़ों की अकड़न में राहत देता है, जिसका उपयोग कई आयुर्वेदिक तेलों और औषधियों में किया जाता है।

सेंधा नमक सिर्फ व्रत में नही किन्तु नियमित खाए ।

Published by Dr. Amrita Sharma

I am an ayurvedic practitioner with experience of more than a decade, I have worked with best ayurvedic companies and now with the purpose of reaching out people to make them aware about ayurveda which is not just a system of treatment but a way of living to remain healthy

Leave a Reply

Discover more from Amritam Ayurveda

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading