
🥥नारियल का उपयोग हजारों वर्षों से धार्मिक समारोहों में किया जाता है क्योंकि इसे दिव्य फल माना जाता है।
👉 यह 3 प्रकार का होता है, जो इसके जीवन चक्र पर आधारित होता है बाल, मध्यम और पक्व।
🌷बाल या कोमल नारियल में 95 पानी होते हैं जिसका प्रभाव शीतल होता है।
🌷मध्यम नारियल में पानी के साथ नरम गूदा होता है, यह सबसे अधिक पोषक होता है, इसमें नारियल के दो अन्य रूपों की तुलना में अधिक विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और खनिज होते हैं। यह लगभग सभी के लिए अच्छा होता है।
🌷पके हुए नारियल के प्रकार में गूदा होता है और इसमें थोड़ा पानी होता है, यह पचने में भारी होता है, पाचन अग्नि को कम करता है और यदि ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो यह उच्च अम्लता कर सकता है और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है इसलिए इसे हमेशा अन्य सामग्रियों के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए जैसे अदरक, सरसों और जीरा जो पाचन अग्नि को बढ़ाते है इन सबको एक साथ पीसकर चटनी बना सकते है।
🌷 यह वात, पित्त को संतुलित करता है और कफ को बढ़ाता है।
🌷नारियल के पानी के लाभ
👉अत्यधिक प्यास को यह शांत करता है।
👉 यह प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट पेय है। गर्मियों में उपयोग करने के लिए बढ़िया है।
👉 विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता ।
👉 हाथ ,पैरो की जलन, पेशाब में जलन और दर्द में राहत देता है।
👉 अत्यधिक एसिडिटी में उपयोगी है।
👉डायरिया में इसका उपयोग अच्छा है।
👉 मांसपेशियों की ताकत को बढ़ता है।
👉हृदय के लिए अच्छा है।
👉 त्वचा पर चकत्ते को ठीक करने में उपयोगी है।
👉बार बार मुंह सूखने पर नारियल पानी पीए।
👉यह मस्तिष्क को पोषण देता है, अति सक्रिय मन को शांत करता है, अगर किसी को बहुत गुस्सा आता है तो यह उन्हें शांत रहने में मदद करता है।
👉 रजोनिवृत्ति समय में बहुत गर्मी से यह राहत देता है और भावनात्मक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
👉तनाव को कम करता है।
👉रात में इसका सेवन न करे।
👉 यह वसा के चयापचय को बढ़ाकर पतला रहने में मदद करता है।
👉यह त्वचा की चमक और रंगत को बढ़ता है,इसे फेस पैक में इस्तेमाल किया जा सकता है।
👉इसका इस्तेमाल खाना बनाने में नहीं करना चाहिए ।
🌺पके हुए नारियल के गुण
👉 यह वजन और ताकत बढ़ाने के लिए उपयोगी है।
👉 पोषक तथा शीतल है
🌻 कब्ज का कारण बन सकता है I
अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो शरीर में अकड़न और भारीपन हो सकता है
🙂 नारियल का तेल केश्य है, यह बालों को बढ़ाने में मदद देता है।
🙂नारियल तेल से मालिश कर सकते है तनावपूर्ण दिन के बाद पैरों पर लगा सकते है। नियमित इससे मालिश करने पर त्वचा पर यदि निशान है तो वो हल्के हो जाते है।