
👉आयुर्वेद जीवन का विज्ञान है जो बीमारी से मुक्त स्वस्थ्य दीर्घ जीवन जीने में मदद करता है लेकिन लंबे जीवन का उद्देश्य क्या है? प्राचीन ऋषियों ने मानव को लंबे समय तक जीने में मदद क्यों की ??🧐
👉आयुर्वेद में जीवन के चार उद्देश्य बताए गए हैं जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष हैं।👍✅
👉सभी मानव को इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना चाहिए।
- धर्म – स्व और समाज के लिए सही काम करना जिससे दोनो की उन्नति हो। 🌱
2.अर्थ – अच्छा जीवन जीने के लिए सही तरीके से धन कमाना। 🌺
3.काम – सही तरीके से उचित इच्छाएँ पूरी करना।✅
4.मोक्ष – मुक्ति पाने का प्रयत्न करना। 😇
👉 इन 4 उद्देश्यों को पूरा करने के लिए व्यक्ति को लंबा बीमारी मुक्त जीवन की आवश्यकता होती है जिसे केवल आयुर्वेदिक सिद्धांतों का पालन करके प्राप्त किया जा सकता है।✅
👉 आयुर्वेदिक सिद्धांतों का पालन करने से व्यक्ति आनंदपूर्वक धर्म कर सकता है, धन कमा सकता है,उचित इच्छाओं को पूरा कर सकता है और मोक्ष प्राप्त कर सकता है। 🙏
👉 केवल संतुलित होने से ही समझा जा सकता है कि स्व और समाज के लिए क्या अच्छा या बुरा है, क्या सही या गलत है।
यह संतुलन केवल आयुर्वेदिक सिद्धांतों के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। 🌺
👉 आज हर कोई लंबे समय तक जीना तो चाहता है लेकिन यह नहीं जानता कि इस जीवन का क्या करना है।🤔
👉 संपूर्ण स्वस्थ्य केवल बीमारियो का ना होना या लैब टेस्ट रिपोर्ट्स नॉर्मल होना नहीं है शारिरिक, मानसिक,सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से संतुलित व्यक्ति ही स्वस्थ है।
👉 भारत वह भूमि थी जहाँ सभी अमीर या गरीब सब अपनी क्षमता के अनुसार अच्छे कर्म करके मोक्ष प्राप्त करने की खोज में थे, आज हमने अपना रास्ता खो दिया। ☹️
👉 लक्ष्य के बिना जीवन जीना (असुर वृत्ति) कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का मुख्य कारण है।👍🏜️
🌻आर्युवेद अपनाए शरीर के साथ मन भी स्वस्थ्य बनाए और जीवन के 4 लक्ष्यो को प्राप्त करे ।🙏😇